Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Jharkhand News : डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की मौत, लातेहार का है मामला

Jharkhand News : लातेहार जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के छिपादोहर थाना क्षेत्र में दो युवकों की मौत डैम में डूबने से हो गयी। जानकारी के अनुसार विशाल परहिया और मनोज परहिया सरहुल पर्व मनाने छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचला गांव गए थे। इसी दौरान वे पास के डैम में नहाने चले गए। नहाने के क्रम में वे गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए। जब काफी देर तक दोनों बाहर नहीं आए तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद विशाल परहिया का शव बरामद किया।
ग्रामीणों ने खोजै पहला शव तो दूसरे के लिए करनी पड़ी  पुलिस को मशक्कत

इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना छिपादोहर पुलिस को दी। थाना प्रभारी यकीन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें मनोज परहिया का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लातेहार में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !