Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jharkhand News : झारखंड के हर जिले में बनेगी मॉनिटरिंग टीम, गुमशुदगी के मामलों पर रहेगी पैनी नजर

Jharkhand News : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में लापता और बरामद व्यक्तियों के मामलों की प्रभावी निगरानी के लिए सभी जिलों में स्थायी मॉनिटरिंग टीम गठित करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को आदेश भेजा गया है।


निर्देश के अनुसार, प्रत्येक जिले में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में चार सदस्यीय मॉनिटरिंग टीम बनाई जाएगी। टीम में एक पुलिस निरीक्षक, सीआईडी का एक पदाधिकारी तथा दो एएसआई (एक पुरुष और एक महिला) शामिल होंगे।

हर माह होगी समीक्षा, सीआईडी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

मॉनिटरिंग टीम जिले में लापता और बरामद बच्चों एवं वयस्कों से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करेगी और जांच की प्रगति पर लगातार नजर रखेगी। टीम प्रत्येक माह 1 से 15 तारीख के बीच हुई कार्रवाई की समीक्षा कर 16 तारीख तक अपनी रिपोर्ट संबंधित पुलिस अधीक्षक को सौंपेगी।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के माध्यम से प्रत्येक माह 7 तारीख तक सीआईडी को रिपोर्ट भेजेंगे। रिपोर्ट में लापता और बरामद व्यक्तियों की संख्या, लंबित मामलों की स्थिति, आरोप पत्र, गिरफ्तारी तथा आरोपियों से संबंधित आंकड़े निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने होंगे। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इस नई व्यवस्था से गुमशुदगी के मामलों की निगरानी अधिक प्रभावी होगी, जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और मामलों के त्वरित निष्पादन में मदद मिलेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !