Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Jharkhand News : जामताड़ा में साइबर अपराधी पकड़ने गई पुलिस टीम का विरोध

Jharkhand News : नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासठिया गांव में शुक्रवार की शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची जामताड़ा साइबर थाना पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस टीम को बिना गिरफ्तारी के ही वापस लौटना पड़ा।
50-60 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

जानकारी के अनुसार, साइबर थाना के एसआई हीरालाल महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम एक संदिग्ध साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान मुस्ताक अंसारी समेत करीब 50 से 60 महिला-पुरुषों की भीड़ ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन विरोध बढ़ता देख टीम को लौटना पड़ा।

घटना के बाद एसआई हीरालाल महतो ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई। नारायणपुर थाना में एक नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !