Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jharkhand News : जादूगोड़ा में सनसनी, यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या

Jharkhand News : जादूगोड़ा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां यूसील कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना राखा कॉपर कॉलोनी स्थित पुराने नर्सरी स्कूल परिसर की बताई जा रही है।
खून से लथपथ मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतन बहादुर श्रेष्ठ बीती रात किसी काम से जादूगोड़ा से राखा कॉलोनी गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। सुबह स्थानीय लोगों ने नर्सरी स्कूल परिसर में एक वृद्ध व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर एक घायल महिला भी पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई प्रीतम राज अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। घायल महिला से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस 

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात हमलावर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !