Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Jharkhand News: 28 अप्रैल को होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की अगली बैठक 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इसकी जानकारी दी गई है.

बैठक दोपहर 3 बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इस दौरान राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करेगी और कई जनकल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है.

सूत्रों के अनुसार बैठक में ऊर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग, भू राजस्व विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की संभावना है. इसके अलावा विकास योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े कई अहम निर्णय भी लिए जा सकते हैं.

कैबिनेट बैठक को लेकर संबंधित विभागों ने अपने-अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं. अब सभी की नजर 28 अप्रैल की बैठक पर टिकी है, जहां राज्यहित से जुड़े कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !