Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Jharkhand News: 24 घंटे के भीतर लापता बच्चे को सकुशल बरामद कर लाई चतरा पुलिस

Jharkhand News: चतरा जिले की प्रतापपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 वर्षीय लापता बच्चे को महज 24 घंटे के अंदर सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया. पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की इलाके में सराहना हो रही है.

जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी बीरेंद्र साव ने 10 मई को अपने बेटे अनमोल कुमार के लापता होने की सूचना थाने में दी थी. उन्होंने बताया कि बच्चा सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा. बेटे के अचानक गायब होने से परिवार काफी चिंतित था.

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रतापपुर थाना पुलिस ने तुरंत सनहा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की जानकारी साझा की और आसपास के साथ-साथ सीमावर्ती थानों को भी सतर्क कर दिया.

खोजबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बच्चा भटकते हुए बिहार के बौद्ध गया पहुंच गया है. इसके बाद प्रतापपुर पुलिस ने बौद्ध गया पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त अभियान चलाकर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया.

बाद में बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. बेटे के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का धन्यवाद किया. स्थानीय लोगों ने भी चतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की जमकर प्रशंसा की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !