Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jharkhand News: सुप्रीम कोर्ट ने JSSC-CGL पेपर लीक मामले में आरोपी शशिभूषण दीक्षित को दी जमानत

Jharkhand News: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में कथित मास्टरमाइंड माने जा रहे शशिभूषण दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए सशर्त बेल मंजूर कर दी.

मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ में हुई. इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने जनवरी 2026 में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

सीआईडी ने शशिभूषण दीक्षित को पिछले वर्ष 28 मार्च को गोरखपुर से गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी के अनुसार, उसके पास से परीक्षा अभ्यर्थियों की सूची, लेन-देन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और गिरोह के अन्य सदस्यों से संपर्क के प्रमाण मिले थे.

जांच में यह भी दावा किया गया था कि वह कथित पेपर लीक नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और पूरे मामले में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में था.

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा है कि आरोपी को ट्रायल में पूरा सहयोग करना होगा. साथ ही वह मामले से जुड़े गवाहों या साक्ष्यों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !