Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jharkhand News: लोहरदगा में 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: कुडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि लोहरदगा-चंदवा रोड के रास्ते ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। 
गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी

छापेमारी के दौरान चांपी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक TVS राइडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक चंदवा की ओर से आते दिखे। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पीछा कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। 

पकड़े गए युवकों की पहचान मोहित कुमार और आयुस कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद मादक पदार्थ के साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !