Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jharkhand News: महिला अंडर-23 क्रिकेट के लिए टीम का ऐलान, चांदमुनी पुरती बनी कप्तान

Jharkhand News: राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंतर जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने वाली है जिसके लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम की कमान चांदमुनी पुरती को सौंपी गई है।महिला चयन समिति की अध्यक्ष शिवानी सिंह तिरिया के नेतृत्व में आयोजित पांच दिवसीय चयन शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर टीम का चयन किया गया।
टीम जमशेदपुर के लिए रवाना
चयनित टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुकी है। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम को ग्रुप-सी में जमशेदपुर, धनबाद और सरायकेला-खरसावां के साथ रखा गया है, प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

कौन कौन है टीम में शामिल 
प्रतियोगिता में चयनित टीम में चांदमुनी पुरती (कप्तान), यशोदा कुमारी, सीता सिंकु, प्रगति यादव, बेबी महतो, लक्ष्मी कुमारी, रोज कुल्लु, दिव्यांशी प्रिया, मेघा कुमारी नायक, अंशिका तिर्की, दिव्या गोप, डोली कुमारी, आर्यन कुमारी, सुमा कुमारी, नेहा कुमारी शामिल हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !