Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jharkhand News: पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, हथौड़े से पीट-पीटकर बीएड छात्र की हत्या

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बीएड के छात्र 24 वर्षीय नीरज कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नीरज ग्वालियर से परीक्षा देकर घर लौटा था और बुधवार रात करीब 10 बजे घर पर अकेले था। इसी दौरान तीन लोग घर में घुस आए। बताया जा रहा है कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर उन्होंने पहले नीरज के हाथ-पैर रस्सी से बांधे और फिर हथौड़े से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। सिर और छाती पर गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान हो गया। 


अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में युवक ने तोड़ा दम

नीरज की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे और नीरज की हालत बहुत गंभीर हो चुकी थी। उन्हें तुरंत पथरगामा अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। नीरज के पिता इंद्रदेव यादव ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में बहुत अच्छा था और उसका भविष्य उज्ज्वल था, लेकिन इस घटना ने सब कुछ खत्म कर दिया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और गवाहों के आधार पर मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं से प्रशासन पर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि गांवों में इस तरह की दुश्मनी के कारण हो रही हत्याएं बढ़ती जा रही हैं, इसलिए सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। पुलिस इस मामले में बाकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !