Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jharkhand News: नेतरहाट की नाशपाती को मिलेगा बड़ा बाजार, 10 टन की खेप गुवाहाटी भेजने की तैयारी

Jharkhand News: झारखंड के नेतरहाट की नाशपाती अब स्थानीय बाजारों से आगे देश के बड़े शहरों तक पहुंच रही है। किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए जेएसएलपीएस की ओर से पहल की जा रही है। इसके तहत महिला किसानों के FPOs के माध्यम से नाशपाती की खरीद, गुणवत्ता जांच, पैकिंग और परिवहन की व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा रहा है।


JSLPS के SETU Cell के माध्यम से किसानों की उपज को संगठित खरीदारों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को मजबूत किया जा रहा है। किसानों से नाशपाती संग्रह करने के बाद उसकी छंटाई और ग्रेडिंग की जाती है। गुणवत्ता के अनुसार पैकिंग कर उपज को विभिन्न बाजारों तक भेजा जा रहा है।

Reliance समेत रिटेल चेन तक पहुंच रही नाशपाती

फिलहाल Agri Arjuna के माध्यम से नेतरहाट की नाशपाती Reliance समेत अन्य संगठित रिटेल चेन तक पहुंच रही है। इसके अलावा Tincture Agri के जरिए भी नाशपाती को बड़े घरेलू बाजारों में भेजा जा रहा है।


अब तक करीब 5 टन उच्च गुणवत्ता वाली नाशपाती खरीदारों तक पहुंचाई जा चुकी है। वहीं करीब 10 टन नाशपाती का संग्रह किया जा रहा है, जिसे गुवाहाटी के बाजार में भेजने की तैयारी है।

बेहतर बाजार मिलने से किसानों को फायदा

नेतरहाट की ठंडी जलवायु नाशपाती की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है। किसानों को सीधे बड़े खरीदारों और संगठित बाजारों से जोड़ने से बिचौलियों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ महिला किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

JSLPS की इस पहल से स्थानीय स्तर पर उत्पादित नाशपाती को नए बाजार और बेहतर विपणन व्यवस्था मिलने की संभावना बढ़ी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !