Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jharkhand News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, ऑटो-बस से टक्कर में 2 की गई जान 12 घायल

Jharkhand News: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। घटना शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे की है जब एक ट्रेलर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो कर सामने चल रहे ऑटो और बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी की 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तकरीबन एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक मृतक की पहचान नीमडीह के उदय सिंह के रूप में हुई है वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 
अफरा तफरी से लगा हाइवे पर दो घंटे का जाम
हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज से इलाके में अफरा - तफरी का माहौल हो गया और हाइवे पर तक़रीबन दो घंटे का जाम रहा। पुलिस मुद्दे की जांच में जुटी है। अफरा तफरी से लगा हाइवे पर दो घंटे का जाम
हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज से इलाके में अफरा - तफरी का माहौल हो गया और हाइवे पर तक़रीबन दो घंटे का जाम रहा। पुलिस मुद्दे की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !