Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में बिजली समस्या पर हंगामा, शिकायत व्यवस्था पर उठे सवाल

Jharkhand News: झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन जयराम महतो ने बिजली की समस्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली की तार, ट्रांसफार्मर आदि बदलने, पोल लगवाने जैसी समस्या की शिकायत आखिर किससे की जाए, जिसके बाद नविन जयसवाल ने कहा कि बिजली का बिल हर महीने भरा जाता है, 24 घंटे में ट्रांसफार्मर ना बदलने पर दंड का भी प्रावधान है। सदन में उठे सवालों पर मंत्री योगेंद्र प्रताप ने कहा कि कार्यपालक इंजीनियर के पास समस्या की शिकायत की जा सकती है और समस्या का निवारण भी किया जायेगा। 
शिकायतों के साथ सुझाव और समाधान भी 
सदन में उठे सवालों के बीच प्रदीप प्रसाद ने सुझाव देते हुए कहा की, शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर भी होना चाहिए जहाँ आसानी से शिकायत दर्ज हो सके साथ ही जयराम ने आगे बताया की ग्रामीणों पर फाइन लगा कर उनपर दबाव बनाया जा रहा है जिसके जवाब में कहा गया कि सभी को 200 यूनिट बिजली मुफ्त है और तय मानक के अनुसार ही बिल की वसूली की जा रही है। ट्रांसफार्मर की समस्या को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा की अब जीपीएस लगे वाहनों का प्रयोग ट्रांसफार्मर पहुँचाने के लिए किया जायेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !