Jharkhand News: झारखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को नया नया नेतृत्व मिल गया है. रांची महानगर के रहने वाले शशांक राज को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी के इस फैसले से कार्यकर्ताओं और युवाओं में नया उत्साह देखा जा रहा है.
आदित्य साहू की सहमति के बाद हुई घोषणा
भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से की गई है. पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि शशांक राज की अगुवाई में युवा मोर्चा राज्यभर में अधिक सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाएगा.
युवाओं को जोड़ने की मिलेगी नई जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद शशांक राज के सामने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की मुख्य चुनौती होगी. उनका मुख्य ध्यान राज्य के युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाने पर रहेगा.
आगामी दिनों में दिखेगा संगठन का नया रूप
इस नई जिम्मेदारी के साथ ही झारखंड में भाजपा के युवा विंग को एक नई दिशा मिली है. आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर पार्टी के अभियानों और युवा मोर्चा की रणनीतियों में शशांक राज की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है.