Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Jharkhand News: झारखंड के 81 विधायकों को विकास कार्यों के लिए मिले 405 करोड़ रुपये

Jharkhand News: राज्य में स्थानीय विकास योजनाओं को रफ्तार देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने विधायक मद की राशि जारी कर दी है. वित्तीय वर्ष के लिए सभी 81 विधायकों के क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए कुल 405 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

इस राशि से विधानसभा क्षेत्रों में लंबित और नई योजनाओं को तेजी से पूरा करने का रास्ता साफ होगा. विधायक अब अपने क्षेत्रों में जनहित से जुड़ी योजनाओं की अनुशंसा कर सकेंगे.

जनजातीय क्षेत्रों के लिए ज्यादा राशि का प्रावधान
विभाग के अनुसार, विधायक मद की कुल राशि को दो हिस्सों में बांटा गया है. जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए ट्राइबल सब प्लान के तहत 215 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

वहीं सामान्य और गैर-जनजातीय क्षेत्रों के लिए अदर सब प्लान के तहत 190 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है.

हर विधायक को मिलते हैं 5 करोड़ रुपये
नियम के मुताबिक प्रत्येक विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर साल 5 करोड़ रुपये की राशि मिलती है. समय पर फंड जारी होने से अब क्षेत्रीय स्तर पर विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है.

सड़क, पानी और बुनियादी सुविधाओं पर होगा काम
जारी राशि से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क निर्माण, नाली, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन और स्ट्रीट लाइट जैसी जन उपयोगी योजनाओं को मंजूरी दी जा सकेगी.

विभाग को उम्मीद है कि फंड उपलब्ध होने के बाद राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !