Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jharkhand News: झारखंड के 5 IPS अधिकारियों को चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand News: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखण्ड कैडर के पांच आईपीएस अधिकारीयों को चुनाव परिवेक्षक के रूप में त्यानात करने का फैसला किया है। आयोग का निर्देश है की सभी अधिकारी बुधवार तक अपने अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्र में तैनात हो जाएं। राज्य सरकार ने भी आयोग के निर्देश के अनुरूप इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया है, ताकि वे समय पर अपनी ड्यूटी जॉइन कर सकें।
कहां तैनात होंगे चुने गए अधिकारी 
आयोग के अनुसार चुने गए अधिकारी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा व उपचुनावों  में कमान संभालेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने तक संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। झारखण्ड के जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उनमें आईजी प्रभात कुमार, असीम विक्रांत मिंज अखिलेश झा, डीआईजी चंदन झा और मो. अर्शी शामिल हैं। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !