Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jharkhand News: जल संरक्षण की पहल, अंतुसाई में तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास

Jharkhand News: राजनगर प्रखंड के तुमंग पंचायत अंतर्गत ग्राम अंतुसाई (भालकाडीह) में मंगलवार को निजी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो और वार्ड सदस्य बेबी महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की।


गांव के विकास की नई पहल

यह तालाब संजय महतो का निजी तालाब है, जिसके जीर्णोद्धार से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ग्रामीणों को पानी की उपलब्धता में सहूलियत होगी। स्थानीय लोगों ने इसे गांव के विकास की दिशा में एक अहम पहल बताया।


ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी, महिलाओं ने जताया आभार

इस कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया और जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इससे जल संकट कम होगा और कृषि कार्यों को मजबूती मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !