Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Jharkhand News: चिलगू पूल का कम ठप पड़ने से आवाजाही बाधित, दुर्घटनाओं को खुले आम न्योता

Jharkhand News: चिलगु और शहरबेड़ा के बीच बन रहा पुल का काम बहुत ही धीमी गति से बन रहा है। पिछले साल नवंबर में पुराना, जर्जर पुल तोड़ गया था, लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक एक भी पिलर खड़ा नहीं हो पाया है। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है की काम अभी और लंबा समय तक चलेगा।


धीमी रफ्तार निर्माण से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

यह एक मुख्य मार्ग है, क्योंकि यही रास्ता कोलकाता से जमशेदपुर होते हुए रांची से जुड़ता है। लेकिन पुल टूटने के बाद यहां चार लेन सड़क को सिंगल लेन कर दिया गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


खराब डायवर्शन बना जानलेवा

डायवर्शन की स्थिति सही नहीं है, सड़क टूटी-फूटी है और चारों तरफ धूल-मिट्टी फैली हुई है। इसी वजह से वहां लगातार हादसे होते रहते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और यह जगह अब एक खतरनाक “ब्लैक स्पॉट” बन गई है।


लोगों में बढ़ा गुस्सा प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

लोगों में जनप्रतिनिधियों को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। पहले जल्दी काम पूरा करने के वादे किए गए थे, लेकिन अभी तक कोई खास प्रगति नहीं दिख। लोगों की मांग है कि प्रशासन तुरंत इस मामले में कार्रवाई कर पुल का काम तेजी से पूरा कराया जाए और जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक सड़क और डायवर्शन को सही किया जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !