Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Jharkhand News: चाकुलिया में “बालू सिंडिकेट” का राज, थाना के सामने से खुला खेल, प्रशासन बेअसर

Jharkhand News: चाकुलिया प्रखंड में प्रशासन की ढिलाई का फायदा उठाकर बालू माफिया बेखौफ होकर अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि “प्रशासन डाल-डाल तो माफिया पात-पात” की कहावत सटीक साबित हो रही है। श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बालिजुड़ी, चंदनपुर समेत कई नदी घाटों से धड़ल्ले से बालू निकाला जा रहा है, जिससे माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं।


तय समय में चलता है अवैध खेल, ट्रैक्टर से सप्लाई जारी

बालू माफिया सुबह 7 बजे से पहले और शाम 6 से 8 बजे के बीच ट्रैक्टर के जरिए बालू का परिवहन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि श्यामसुंदरपुर थाना के ठीक सामने से बालू लदे ट्रैक्टर गुजरते हैं और विभिन्न सड़कों से होते हुए चाकुलिया तक पहुंचते हैं, फिर भी पुलिस और प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।


प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल, कार्रवाई सिर्फ दिखावा?

कभी-कभी प्रशासन औपचारिकता निभाने के लिए कुछ ट्रैक्टर जब्त जरूर करता है, लेकिन इससे अवैध कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ता। लगातार जारी इस खेल और प्रशासन की चुप्पी ने कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर प्रशासन की नाक के नीचे यह अवैध परिवहन कैसे फल-फूल रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !