Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jharkhand News: चतरा में एयर एम्बुलेंस क्रैश का बड़ा खुलासा,AAIB ने बताया हादसे की वजह

Jharkhand News: झारखंड में करीब 40 साल पुराना बीचक्राफ्ट C90A एयर एम्बुलेंस विमान 23 फरवरी को 17 मिनट की उड़ान के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान का आपातकालीन लोकेशन ट्रांसमीटर (ELT) काम नहीं कर रहा था। यही वजह थी कि हादसा गंभीर हुआ।

उड़ान के दौरान कोलकाता एटीसी से आखिरी बातचीत
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने उड़ान के दौरान कोलकाता एटीसी के साथ आखिरी बार बातचीत की थी। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान से कोई संदेश नहीं मिला। विमान ने शाम 7.07 बजे रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और 7.24 बजे तक हवा में था। उस दिन विमान दिल्ली से रांची आया था और उड़ान पूरी होने के बाद क्रू ने तकनीकी लॉग बुक में कोई भी खराबी दर्ज नहीं की थी।

हादसे की पूरी कहानी 
यह दुखद हादसा तब हुआ जब विमान रांची से दिल्ली जा रहा  एक गंभीर रूप से जले हुए मरीज को ले जा रहा था। इस हादसे में लातेहार के चंदवा निवासी संजय कुमार, उनकी पत्नी और भांजे, रांची का एक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और क्रू के  कुल सात लोग थे जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !