Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News: ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, नीमडीह में बस स्टैंड का शिलान्यास

Jharkhand News: नीमडीह में आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला परिषद निधि से भव्य बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को इस निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने संयुक्त रूप से किया।


कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विकास और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।


जनहित योजनाओं पर जोर, ग्रामीण विकास को प्राथमिकता

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि परिषद निधि का उपयोग सीधे जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार लगातार जारी है।


स्थानीय लोगों को रोजगार

वहीं उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि ऐसी योजनाओं का चयन किया जाता है जो आम लोगों के लिए उपयोगी हों। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में पार्किंग और दुकानों की भी व्यवस्था होगी, जिससे यात्रियों को सुविधा के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !