Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Jharkhand News: गिरिडीह में देर रात हुई लूट, ज्वेलरी कारोबारी से लूट कर भागे जेवर

Jharkhand News: गिरिडीह में लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है। सुचना के अनुसार घटना रविवार रात की है, जब जामखोरो स्थित आनंद पुब्लिक स्कूल के समीप कुछ बाइक सवार अपराधियों में एक ज्वेलरी कारोबारी से सोने- चांदी से भरा बैग लूट कर फरफ हो गए। 
पहले डराया फिर ले उड़े लाखों के जेवर
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनीत सोनार और प्रकाश सोनार अपनी दूकान बन्दना ज्वेलर्स बंद कर के घर लौटने के लिए स्कूटी से निकले तभी रात के करीब आठ बजे आनंद पुब्लिक स्कूल के पास बदमाशों ने घात लगा कर उन्हें घेर लिया और उनको डराने के लिए अपराधों ने लगातार गोलियां चला दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया और आस पास के लोग डर से इधर उधर छुप गए। 

डर के माहौल का फायदा उठा कर अपराधियों ने दूकानदार से जेवर से भरा बैग चीन लिया और रफूचक्कर हो गए। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस आस-पास के इलाकों छापेमारी कर के अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !