Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jharkhand News: गिरिडीह में चार मंजिला मकान की छत पर भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Jharkhand News: गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक स्थित पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल के चार मंजिला मकान के छत पर बने स्टोर रूम में अचानक लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 
पड़ोसियों ने फोन कर दी आग लगने की सुचना 

घर व दूकान के मालिक को पड़ोसियों ने फोन कर छत पर आग लगने की सूचना दी। जब वे ऊपर पहुंचे तो देखा कि आग पूरी तरह फैल चुकी थी और तेज धुआं निकल रहा था। परिजनों ने पहले खुद पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !