Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jharkhand News: गंगा दशहरा पर दामोदर महोत्सव, 47 जगहों पर भव्य आयोजन

Jharkhand News: युगांतर भारती के तत्वावधान में 25 मई को लोहरदगा स्थित दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हा पानी में दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह दिन गंगा दशहरा के साथ भी विशेष संयोग लेकर आ रहा है।

राज्यपाल का पहला आगमन ऐतिहासिक, 47 जगहों पर महोत्सव
युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने बताया कि यह पहली बार होगा जब कोई राज्यपाल दामोदर के उद्गम स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष दामोदर महोत्सव का आयोजन रिकॉर्ड 47 स्थानों पर किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !