Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News: कोलियरी इलाकों में सदस्यता अभियान मजबूत करेगी मजदूर यूनियन

Jharkhand News: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने बीसीसीएल और ईसीएल क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने को लेकर मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में मजदूरों की समस्याओं, संगठन विस्तार और प्रबंधन के साथ समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोलियरी क्षेत्रों में यूनियन का सदस्यता अभियान और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा. संगठन के नेताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की प्रभावी लड़ाई के लिए अधिक से अधिक श्रमिकों को यूनियन से जोड़ना जरूरी है.

इस दौरान मजदूर हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया. साथ ही प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करने पर जोर दिया गया.

बैठक में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, महासचिव फागू बेसरा और केंद्रीय सचिव जय नारायण महतो मौजूद रहे. इसके अलावा बीसीसीएल के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान, संगठन सचिव रामु मंडल, सपन बनर्जी तथा ईसीएल के अध्यक्ष परीक्षित दा और सचिव लखी सोरेन भी शामिल हुए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !