Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Jharkhand News: कुल्लू में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का निधन, परिवार में शोक

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में निधन हो गया। वे 21 वर्ष के थे। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुल्लू-मनाली क्षेत्र गए हुए थे। बताया जा रहा है कि वे कुल्लू में बर्फबारी का आनंद लेने के दौरान स्कीइंग कर रहे थे। इसके बाद वे अपने होटल लौटे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।

साथियों द्वारा उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर शाम इस घटना की सूचना पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और बाबूलाल सोरेन को दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य कुल्लू के लिए रवाना हो गए।

फिलहाल परिजन इस स्थिति में नहीं हैं कि वे मौत के कारणों पर कुछ स्पष्ट कह सकें। परिवार का कहना है कि वहां पहुंचने और आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। स्थानीय पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बताया जाता है कि बाबूलाल सोरेन के दो पुत्र हैं, जिनमें वीर सोरेन बड़े बेटे थे। इस असामयिक निधन से पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !