Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jharkhand News: ओरमांझी फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए नितिन गडकरी, तुरंत काम शुरू करने का निर्देश

Jharkhand News: नई दिल्ली में झारखंड भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू कर रहे थे. बैठक में झारखंड में चल रही सड़क परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई.


ओरमांझी फ्लाईओवर में देरी का मुद्दा उठा

बैठक के दौरान आदित्य साहू ने ओरमांझी में प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने बताया कि लंबे समय से काम शुरू नहीं होने के कारण इलाके में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

इस मामले पर नितिन गडकरी ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए. साथ ही चेतावनी दी कि यदि ठेकेदार समय पर काम शुरू नहीं करते हैं, तो उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए या उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की बात कही गई.

झारखंड में सड़क विकास को लेकर केंद्र गंभीर

बैठक में नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह तैयार है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाती है, तो फंड की कोई कमी नहीं होगी.

साथ ही, सेंट्रल रोड फंड (CRF) के तहत झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. इससे राज्य में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !