Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jharkhand News: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर सदन में बहस, सरकार ने दिए सुरक्षा के आश्वासन

Jharkhand News: बजट सत्र के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में सवाल उठाते हुए सरकार से पूछा कि राज्य में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागु करने के सन्दर्भ में सरकार क्या कदम उठा रही है। जिसका जवाब देते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि इस मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर विचार विमर्श चल रहा है क्यूंकि मुद्दा इंडियन बार काउंसिल से जुड़ा है। फ़िलहाल इसपर सरकार ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है परन्तु अधिवक्ताओं की सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयास में जुटी है। 
विपक्ष मांग रहा है पुख्ता जवाब 
बहस में विधायक सीपी सिंह ने सरकार से जोर देते हुए पूछा कि क्या सरकार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बना रही है और अगर बना रही है तो यह एक्ट कब तक लागु किया जायेगा।  जिसके जवाब में दीपक बिरुआ ने कहा कि सरकार इस मामले में लगातार कार्यरत है और जब भी ऐसी कोई घटना सामने आती है तो सरकार वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए आवश्यक कदम उठती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !