Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jharkhand Crime News: अंधविश्वास में डूबा चाचा बना हैवान, 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या

Jharkhand Crime News: झारखंड में अंधविश्वास एक बार फिर खूनी रूप में सामने आया है. पलामू जिले में 12 वर्षीय बच्चे की उसके ही चाचा ने कथित तौर पर चाकू मारकर और गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी का दावा था कि बच्चे की मां "डायन" है और उसी के जादू-टोने की वजह से उसकी पत्नी का बार-बार गर्भपात हो रहा था. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घर के बाहर खेल रहे भतीजे पर किया हमला
यह वारदात चैनपुर थाना क्षेत्र के रब्दा गांव में सोमवार तड़के हुई. पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय रौशन बैठा अपने घर के पास था, तभी उसका चाचा अनिल बैठा वहां पहुंचा. आरोपी ने पहले उस पर चाकू से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

पत्नी के गर्भपात के लिए भाभी को मानता था जिम्मेदार
चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अंधविश्वास में जी रहा था कि उसकी भाभी जादू-टोना करती है. उसका मानना था कि इसी कारण उसकी पत्नी बार-बार गर्भपात का शिकार हो रही है और वह पिता नहीं बन पा रहा है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.



आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू की तलाश
पुलिस ने आरोपी अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक रौशन बैठा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी तक बरामद नहीं हो सका है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !