Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Jamtara News: फतेहपुर बस स्टैंड में हथियार के बल पर ज्वेलर्स से लूट, इलाके में दहशत

Jamtara News: जामताड़ा के फतेहपुर बस स्टैंड पर शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स व्यवसायी को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि ज्वेलर्स अमन वर्मा अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे और बस स्टैंड के पास पहुंचे ही थे कि अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।

दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने हथियार दिखाकर ज्वेलर्स से बैग लूटा, मौके से फरार 
दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब पांच बदमाशों ने हथियार दिखाकर व्यवसायी को डराया और सोना-चांदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे, व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है, वहीं इस घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !