Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Jamtara News: धू-धू कर जली ब्रेजा कार, चालक की सूझबूझ से बचीं चार जिंदगियां

Jamtara News: जामताड़ा के शेखपुरा इलाके में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। कार में सवार चारों लोगों ने चालक की सूझबूझ से समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

धुआं उठते ही चालक ने रोकी कार, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल गए, जिसके बाद आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

दमकल ने पाया आग पर काबू, जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटना के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !