थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
पूरे मामले में थाना प्रभारी इंसपेक्टर अविनाश कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में जिन सात आरोपियों के नाम शामिल हैं, वे हैं, आनंद नगर रोड नंबर 2 का बिट्टू शर्मा, मोहम्मद शहनवाज उर्फ भोंदू, कैरेज बस्ती का अब्दुल रेहान, स्टार टॉकीज सिदो-कान्हों बस्ती का देव बेहरा, बर्मामाइंस भक्तिनगर का शिवम शर्मा, रेलवे ट्रॉफिक कॉलोनी का राहुल कुमार और लेदा निवासी एक अन्य आरोपी।
तीन आरोपी हथियार के साथ पकड़े गए
परसुडीह पुलिस ने जिन तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, उनमें बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रॉफिक कॉलोनी का 16 वर्षीय राहुल कुमार, सुंदरनगर आरपी पटेल स्कूल के पास रहने वाला बिट्टू शर्मा और मोहम्मद शहनवाज शामिल हैं।
दो हथियार और दो मोबाइल फोन बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देशी हथियार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के निशानदेही पर अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है, हालांकि फरार आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से जारी है और जल्द ही सभी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।