Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Jamshedpur Theft News: जमशेदपुर में चोरों का आतंक, मानगो-डिमना रोड की 10 से 12 दुकानों में चोरी

Jamshedpur Theft News: जमशेदपुर के मानगो-डिमना रोड स्थित बाजार क्षेत्र में शनिवार देर रात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाया. एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों में चोरी की वारदात से इलाके के दुकानदारों में दहशत फैल गई है.`

गल्ले से नकदी और सामान ले गए चोर
जानकारी के अनुसार, चोरों ने किराना दुकानों समेत रोजमर्रा के सामान बेचने वाली कई दुकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इस दौरान गल्ले में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. चोरी से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हुआ है.

कई दुकानों में चोरी की कोशिश नाकाम
बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों का सेंट्रल लॉक नहीं खुलने के कारण चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सके. हालांकि, उन दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया, जिसके निशान भी मिले हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !