Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Jamshedpur Sidhgoda Crime : सिदगोड़ा में महिला से चेन छिनतई, हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए चेन छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। घटना बारीडीह स्थित रोरो रोड की है, जहां सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की और तेज रफ्तार से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। हालांकि घटनास्थल से फायरिंग से जुड़ा कोई ठोस साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगा है। देर शाम तक पीड़ित महिला की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।


स्थानीय निवासी सुरेंद्र ने बताया कि महिला रोज की तरह बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली। लोगों ने जब शोर मचाया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की और मौके से भाग निकले।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पास के मैदान में अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में अपराध की आशंका बनी रहती है। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !