Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Jamshedpur Rural News: गालूडीह में जमीन विवाद में तलवार चली, युवक गंभीर रूप से घायल, गांव में तनाव

Jamshedpur Rural News: गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव में गुरुवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के दौरान तलवार से हमला किए जाने पर विकास भकत गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, प्रभाकर भकत और कालीपद भकत के बीच एक मकान और उससे जुड़ी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. मामला न्यायालय में विचाराधीन है. विवादित 10 डिसमिल जमीन स्वर्गीय नरोत्तम भकत के नाम पर दर्ज है, जिसका खाता संख्या 326 और प्लॉट संख्या 704 बताया गया है.

इसी विवाद के बीच गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई. आरोप है कि प्रभाकर भकत ने तलवार से हमला कर विकास भकत को घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.



घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, घाटशिला अंचल अधिकारी निशांत अंबर, गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार, घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा तथा मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज गुप्ता पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे.

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और लोगों को शांत कराया. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !