Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर में दो बाइक सवारों की जोरदार भिड़ंत, दोनों गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur Road Accident: गोविंदपुर से घाटशिला की ओर निर्माणाधीन सड़क पर शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलग-अलग दिशा से आ रहे दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। घायल युवकों की पहचान गोविंदपुर निवासी 35 वर्षीय नितिन और 22 वर्षीय धीरज के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक करीब 50 मीटर दूर जाकर सड़क के विपरीत दिशा में जा गिरे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को पहले टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार दोनों के एक-एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। नितिन के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है, जबकि धीरज के पूरे शरीर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। धीरज की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

परिजन आर्थिक तंगी के कारण अब दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने पर विचार कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !