Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Jamshedpur News : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

Jamshedpur News : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित कल्याण नगर, एग्रीको कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


फोन पर संपर्क नहीं होने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

मृतका की पहचान संगीता कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार को एक परिचित युवक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। कई बार कॉल करने के बावजूद बात नहीं हो सकी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई, जहां उसने फांसी लगा ली। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे तत्काल उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

घटना की सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !