Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jamshedpur News : मानगो बस स्टैंड के पास ट्रक चालक से मारपीट, पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप

Jamshedpur News : मानगो बस स्टैंड के पास ट्रक और कार चालकों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


टक्कर के हर्जाने के नाम पर मांगे पैसे, पैसे नहीं देने पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप


ट्रक चालक ने बताया कि वह मानगो से गम्हरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। चालक का आरोप है कि कार सवार लोग कथित तौर पर वाहन की टक्कर के हर्जाने के नाम पर उससे पैसे मांग रहे थे।

ट्रक चालक के अनुसार जब उसने पैसे देने से इंकार किया, तो कार में मौजूद लोगों ने लाठी-डंडे से उस पर और ट्रक पर हमला कर दिया। घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रक का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।


सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों के होने का दावा, घटना के बाद उठे कई सवाल


ट्रक चालक ने दावा किया है कि कार में कुछ लोग सिविल ड्रेस में थे, जबकि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में मौजूद था। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका और पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !