Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Jamshedpur News : झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक

Jamshedpur News : आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम जिले की संयुक्त संगठनात्मक बैठक भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।


रघुवर दास समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दोनों संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



2 अगस्त से बूथ समितियों की बैठकें

नेताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। कार्यकर्ताओं से "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय व सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में 2 अगस्त से सभी बूथ समितियों की बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया गया। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और एनडीए सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्य करेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !