Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Jamshedpur News : जेईई एडवांस्ड 2026: जमशेदपुर के तीन केंद्रों पर 1200 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

Jamshedpur News : नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में प्रवेश परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन रविवार 17 मई को किया जा रहा है। इस वर्ष परीक्षा का संचालन IIT रुढ़की द्वारा किया जा रहा है। जमशेदपुर में परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं और शहर में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 1200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।


दो पालियों में आयोजित हो रही परीक्षा


परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच, एडमिट कार्ड सत्यापन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।


परीक्षा केंद्रों के बाहर दिखा उत्साह और तनाव


नीट-यूजी पेपर लीक मामले के बाद बढ़ी संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और परीक्षा एजेंसियां इस बार अतिरिक्त सतर्क नजर आ रही हैं, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली। कई अभिभावक छात्रों का उत्साहवर्धन करते नजर आए, वहीं छात्रों में परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ हल्का तनाव भी दिखाई दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !