Jamshedpur News: MGM अस्पताल के PG हॉस्टल के पीछे करीब 5 फीट लंबा मॉनिटर लिजार्ड (गोह) दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार, एक महिला कचरा फेंकने के लिए हॉस्टल के पीछे गई थीं, जहां उसने मॉनिटर लिजार्ड को देखा। अगले दिन भी जब महिला वहां गई तो लिजार्ड ने उसे खदेड़ दिया और महिला जान बचा कर भागी।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
मॉनिटर लिजार्ड के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, टीम के पहुंचने के समय मॉनिटर लिजार्ड वहां दिखाई नहीं दिया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए मौके पर ट्रैप लगा दिया है।
आसपास के लोगों में डर का माहौल
बताया जा रहा है कि उस इलाके में कुत्तों की सांख्य भी कम हुई है, लोगों का मनना है कि लिजार्ड के द्वारा कुत्तों का शिकार किया जा रहा है। PG हॉस्टल के पीछे मॉनिटर लिजार्ड के बार-बार दिखाई देने की जानकारी के बाद आसपास रहने वाले लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े आकार के इस जीव के कारण वहां आने-जाने में डर लग रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीम ट्रैप के जरिए मॉनिटर लिजार्ड को पकड़ने की कोशिश कर रही है।