Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur News: JFC को बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करे टाटा स्टील- दिनेश कुमार

Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद किए जाने की खबर पर चिंता जताते हुए टाटा स्टील से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक फुटबॉल क्लब का मामला नहीं, बल्कि जमशेदपुर की खेल संस्कृति, पहचान और हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है।

JFC ने शहर को दी नई खेल पहचान
दिनेश कुमार ने कहा कि टाटा स्टील ने उद्योग के साथ-साथ खेलों के विकास में भी देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। कंपनी ने वर्षों से खिलाड़ियों को मंच देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया है। ऐसे में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को बंद करने का निर्णय शहर के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि JFC ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर दिया और युवाओं में फुटबॉल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह पैदा किया। इस क्लब ने जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल की मजबूत पहचान दिलाई है।

संवाद से निकले समाधान, क्लब बंद करना विकल्प नहीं
दिनेश कुमार ने कहा कि यदि क्लब के संचालन में किसी प्रकार की प्रशासनिक या व्यावहारिक कठिनाइयां हैं, तो उनका समाधान आपसी संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से निकाला जाना चाहिए। क्लब को बंद करना किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।

टाटा स्टील से पुनर्विचार की अपील
उन्होंने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (एमडी) से आग्रह किया कि वे इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और जमशेदपुर की खेल विरासत, युवाओं की आकांक्षाओं तथा लाखों फुटबॉल प्रेमियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक निर्णय लें।

खेल नगरी की पहचान बनी रहनी चाहिए
दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर केवल उद्योग नगरी ही नहीं, बल्कि खेल नगरी के रूप में भी देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि टाटा स्टील संवेदनशीलता के साथ इस मुद्दे पर विचार करेगी और ऐसा निर्णय लेगी, जिससे खिलाड़ियों, खेल और शहर तीनों का हित सुरक्षित रह सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !