Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Jamshedpur News: स्वास्थ्य सेवाओं पर DC सख्त, टीकाकरण-प्रसव पर फोकस

Jamshedpur News: जमशेदपुर समाहरणालय में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया गया। DC ने सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए।

टीकाकरण, प्रसव और अल्ट्रासाउंड पर सख्ती
बैठक में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए घर-घर सत्यापन का निर्देश दिया गया। कम लिंगानुपात वाले पटमदा और घाटशिला में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और नर्सिंग होम पर कार्रवाई के आदेश दिए गए, इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव बढ़ाने और हर पंचायत में ममता वाहन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। 

मिर्गी, डेंगू और अन्य बीमारियों पर फोकस
प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों की पहचान और इलाज को तेज करने के निर्देश दिए गए। डेंगू सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने को कहा गया। इसके साथ ही टीबी, कुष्ठ उन्मूलन और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई।

मलेरिया पर T.T.T का मंत्र
विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर जिले की रणनीति पर चर्चा हुई। DC ने “Test, Treat, Track” पर जोर देते हुए जांच और इलाज का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए। 2025 में 10,952 मरीजों का सफल इलाज हुआ और एक भी मौत नहीं हुई, इसे बरकरार रखने का लक्ष्य तय किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !