Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News: सोनारी के पंचवटी नगर में मारपीट और हंगामे के मामले में चार नामजद के खिलाफ एफआईआर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मामले में संतोष कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर मारपीट की. 

शिकायतकर्ता संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना 23 जून को हुई. आरोप है कि अशोक कुमार सिंह के साथ दीपक शर्मा, पंकज शर्मा और राहुल कुमार शर्मा ने मिलकर उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया. विवाद के दौरान घर की महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया. 

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

सोनारी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं और मामले की जांच का जिम्मा पुलिस अधिकारी योगेश सिंह को सौंपा गया है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !