Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Jamshedpur News: सोनारी के कागलनगर में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 30-40 घरों में गैस सप्लाई प्रभावित

Jamshedpur News:  सोनारी के कागलनगर इलाके में सड़क पर चल रहे काम के दौरान घरेलू गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव शुरू हो गया। पाइपलाइन गेल की ओर से बिछाई गई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद आसपास के करीब 30 से 40 घरों में गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई।



सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गेल की टीम

गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद गेल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की जांच कर रिसाव पर काबू पाया। कर्मचारियों ने प्रभावित हिस्से को सुरक्षित करने के साथ गैस आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया। गेल कर्मचारियों के अनुसार, करीब एक घंटे के भीतर प्रभावित सभी घरों में घरेलू गैस की सप्लाई दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए लोगों के बीच चिंता का माहौल रहा।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !