Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में 17 और 18 अगस्त को लगा दो दिवसीय मोनसून ट्रेड फेयर

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 17 और 18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चैंबर भवन में लगाया गया है. मेले का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देना है. यहां अलग-अलग तरह के नए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है. साथ ही व्यापार से जुड़े नए अवसरों और कारोबारियों के बीच संपर्क बढ़ाने का मंच भी उपलब्ध कराया गया है.


व्यापार के नए अवसर, महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अनिल मोदी ने बताया कि मेले में उद्यमी, व्यापारी और आम लोग नए उत्पादों को देख सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें व्यापार की नई संभावनाओं को समझने का भी मौका मिलेगा. चैंबर ने शहरवासियों से मोनसून ट्रेड फेयर में पहुंचने की अपील की है. संस्था का कहना है कि मेले में भाग लेकर लोग महिला उद्यमियों और हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहित कर सकते हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !