Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Jamshedpur News: रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा दिव्यांग युवक, DC से लगाई गुमटी आवंटन की गुहार

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा स्थित शास्त्रीनगर निवासी 60 प्रतिशत दिव्यांग युवक मनु लाल कुमार ने उपायुक्त से रोजगार के लिए गुमटी आवंटित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और कई वर्षों से प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।

परिवार की आजीविका पर पड़ा असर
मनु लाल कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके पिता की चाय की गुमटी कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान के पास करीब तीन दशक से संचालित थी। सड़क चौड़ीकरण के दौरान टाटा स्टील प्रबंधन ने लगभग चार वर्ष पहले उस गुमटी को हटवा दिया। इसके बाद से परिवार की आय का मुख्य स्रोत समाप्त हो गया और आर्थिक संकट गहरा गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह दैनिक मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।

कई बार आवेदन के बावजूद नहीं मिला समाधान
आवेदन के अनुसार, मनु लाल कुमार ने उपायुक्त कार्यालय, टाउन कार्यालय और संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन दिया, लेकिन अब तक गुमटी आवंटन को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि वर्ष 2023 में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र भेजा था। इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन कॉल प्राप्त हुआ था, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

बिष्टुपुर में गुमटी आवंटित करने की मांग
दिव्यांग युवक ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि टाटा स्टील प्रबंधन से अनुशंसा कर उन्हें जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र में एक गुमटी आवंटित कराई जाए, ताकि वह स्वयं रोजगार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें आजीविका का स्थायी साधन मिल जाता है तो इससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !