Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Jamshedpur News: मूकबधिर बालिका को मिला बेहतर इलाज और सुरक्षित आश्रय, जिला प्रशासन की पहल रंग लाई

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर 15 वर्षीय मूकबधिर बालिका को बेहतर उपचार और सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बालिका को अप्रैल माह में धालभूमगढ़ क्षेत्र से रेस्क्यू कर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। समिति के निर्देश पर उसे सुरक्षित आश्रय में रखा गया और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से इलाज की व्यवस्था की गई।

बेहतर इलाज के लिए रांची भेजी गई बालिका
बालिका की स्वास्थ्य स्थिति और उसके अनाथ होने को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर बेहतर उपचार की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिला प्रशासन ने संबंधित संस्थानों से समन्वय स्थापित कर उसे उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की।

दो जिलों के प्रशासन ने मिलकर की व्यवस्था
पूर्वी सिंहभूम और रांची जिला प्रशासन के समन्वित प्रयास से बालिका को रांची स्थित प्रेमाश्रय बालिका गृह में सुरक्षित आवासन उपलब्ध कराया गया। साथ ही, रिनपास की ओपीडी के माध्यम से उसके इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। दोनों जिलों के प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बनाकर यह पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।

इलाज जारी, प्रशासन रख रहा लगातार नजर
वर्तमान में बालिका रांची के प्रेमाश्रय बालिका गृह में सुरक्षित है और उसका चिकित्सकीय उपचार जारी है। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन लगातार रांची के संबंधित विभागों और संस्थानों के संपर्क में रहकर बालिका की सुरक्षा, स्वास्थ्य और समुचित देखरेख सुनिश्चित कर रहा है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !