Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Jamshedpur News: मानगो-डिमना क्षेत्र से 14 वर्षीय छात्र लापता, ट्यूशन जाने के लिए निकला था घर से

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो-डिमना क्षेत्र से 14 वर्षीय छात्र ऋषभ सिंह के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार ऋषभ 20 अगस्त की शाम करीब 4 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

कक्षा 10वीं का छात्र हैं ऋषभ
ऋषभ सिंह की उम्र 14 वर्ष है और वह कक्षा 10वीं का छात्र है। वह जमशेदपुर के मानगो-डिमना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने जाता है। परिजनों के मुताबिक, घर से निकलते समय ऋषभ ने सफेद रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। उसके पास एक बैग भी था, जिसमें कपड़ों का एक सेट रखा हुआ था।

परिजनों ने लोगों से की मदद की अपील
ऋषभ के घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और संभावित स्थानों पर जानकारी लेने के बावजूद अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ऋषभ दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। संपर्क नंबर 8084391558, 7301636200 
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि छात्र से जुड़ी किसी भी जानकारी को बिना देरी किए साझा करें।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !