Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Jamshedpur News: मानगो में बंद पड़े मकान से मिला अज्ञात युवक का शव, मौत की वजह बनी पहेली

Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर से एक अज्ञात युवक का शव मिला. इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये MGM अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल शव की पहचान और मौत के कारण की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, हालांकि लोगों का कहना है कि युवक को इलाके में कई बार इससे पहले भी देखा गया है, और पुलिस जांच में जुटी है. 
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस के मुताबिक, शव गैस गोदाम के पास हेवन पैलेस के पीछे स्थित एक बंद मकान से बरामद हुआ. मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को आसपास के इलाके में पहले भी कई बार घूमते देखा गया था, लेकिन उसकी पहचान किसी को नहीं है.

सांप के काटने की आशंका, पुष्टि नहीं
इलाके की बात-चित के दौरान एक महिला ने बताया कि आसपास सांप निकलने की घटनाएं होती रहती हैं. इसी वजह से कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की मौत सर्पदंश से हुई हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस पहचान कराने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि युवक बंद मकान तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !